14 दिन में डबल हो रहे केस, मुंबई में प्रति 10 लाख लोगों पर 13 हजार टेस्ट; राज्य में एक हजार स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में 97 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमण से होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1792 तक पहुंच गया। मंगलवार को 2091 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 होगई है। हालांकि, कुल एक्टिव केस 36,004 हैं।
महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी अजोय मेहता ने बताया कि राज्य में 70-80 प्रतिशत कोरोना केस ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। वहीं, संक्रमितों का डबलिंग रेट 14 दिन का हो गया है। पहले कोरोना मरीजों की संख्या 3 दिन में दोगुनी हो जाती थी। मेहता ने बताया कि शुरुआत में राज्य में दो ही टेस्टिंग लैब थीं। एक केंद्र और एक राज्य सरकार की। लेकिन, अब राज्य में 72 लैब में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है।
सबसे ज्यादा मुंबई में 38 लोगों की जान गई
मंगलवार को सबसे ज्यादा मौतें मुंबई में हुईं। यहां 39 लोगों की जान गई। इसके अलावा, ठाणे में 15, कल्याण में 10, पुणे में 8, सोलापुर में 7, औरंगाबाद और मीरा भायंदर में 5-5, मालेगांव और उल्हासनगर में 3-3, नागपुर, रत्नागिरी में1-1 मरीज की मौत हुई। मृतकों में 63 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं।इसमें 67% मरीजों में डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याएं थीं।
मुंबई में प्रति 10 लाख लोगों पर 13 हजारकोरोना टेस्ट
बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बुधवार को बताया कि मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं, यही वजह है कि देश में सबसे ज्यादा टेस्ट यहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां प्रति 10 लाख लोगों पर 13 हजार कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 4,800 और गुजरात में 1200 की जांच हो रही।

कोरोना अपडेट्स
- राज्य में 21 हजार लोग बने कोरोना योद्धा:मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों कोरोना से लड़ने के लिए सेवानिवृत्त लोगों से भी ड्यूटी करने का आह्वान किया था। राज्य से 21 हजार लोगों ने स्वेच्छा से कोरोना योद्धा बनने के चैलेंज को स्वीकार किया।
- 1889 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए, पिछले 24 घंटेमें 2 की मौत:महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हुई। कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 20 हो गई। अब तक 1,889 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। इनमें 207 अधिकारी, जबकि 1,682 कर्मचारी हैं। 1,031 पुलिसकर्मी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 139 अधिकारी और 892 अन्य पुलिसकर्मी हैं। अच्छी बात यह है कि 838 पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर घर वापस लौटे हैं। इनमें 67 अधिकारी हैं। अधिकांश मौतें लॉकडाउन का पालन करवाने के दौरान संक्रमित होने से हुई हैं।
- 3 जेलों में 3 कैदियों की मौत: बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालतों को कैदियों की जमानत याचिका पर जल्द फैसला लेने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट का मानना है कि इससे महाराष्ट्र की जेलों में भीड़कम होगी।
- मुंबई एयरपोर्ट से 44 विमानों की आवाजाही: देशभर में घरेलू विमान सेवा शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर 44 विमानों की आवाजाही हुई। इस दौरान यहां 22 विमान आए और 22ने उड़ान भरी। इसमें कुल 4,224 यात्रियों से सफर किया। इनमें से 3,114 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी, जबकि 1110 यात्री बाहर से यहां आए।
राज्य के 59.3% मृतक सिर्फ मुंबई से
- मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यहां अब तक 1064 लोगों की जान जा चुकी है। अगर सोमवार तक के आंकड़ों की बात की जाए तो राज्य की 59.3% मौतें सिर्फ मुंबई में ही हुईं। वहीं, यहां संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 32,972 तक पहुंच गया है।
- महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में से 60.2% संक्रमित सिर्फ मुंबई से ही हैं। वहीं, देश से अगर मुंबई की तुलना करें तो मुंबई देश में संक्रमण से हुई कुल मौतों का 25% मौत सिर्फ मुंबई में हुई हैं। पिछले 8 दिन में राज्य में 543 मौतेंहुईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dc70EA
https://ift.tt/2AbKCfT
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com