28 नए मरीज, अकेले फरीदाबाद में 24 पॉजिटिव मिले, 6, 9 और 10 साल की तीन बच्ची भी शामिल

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1337 पहुंच गई। 28 नए मरीजों का इजाफा हुआ। अकेले फरीदाबाद में 24 मरीज मिले हैं। वहीं रोहतक में 3, सिरसा में 1 कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। बुधवार को 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। प्रदेश में अब तक 824 मरीज ठीक हो चुके हैं।

फरीदाबाद में दो दिन के अंदर आए 47 केस

फरीदाबाद में दो दिन के अंदर 47 केस आ चुके हैं। मंगलवार को यहां 23 केस मिले थे, जबकि बुधवार को 24 केस मिले हैं। इन 24 केस में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इनमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी की 6 वर्षीय बच्ची, पर्वतीय कॉलोनी की 9 साल की बच्ची और आदर्श नगर बल्लभगढ़ की 10 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिलने वाले इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1337 पहुंचा

  • अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ-साथ गुड़गांव में 317, फरीदाबाद में 258, सोनीपत में 163, झज्जर में 93, नूंह में 66, अंबाला में 47, पलवल में 43, पानीपत में 59, पंचकूला में 25, जींद में 29, करनाल में 36, रोहतक में 19, महेंद्रगढ़ में 36 रेवाड़ी में 18, सिरसा में 11, फतेहाबाद में 9, यमुनानगर में 8, हिसार में 22, कुरुक्षेत्र में 21, भिवानी में 11, कैथल में 6, चरखी-दादरी में 7, भिवानी में 11 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

  • हरियाणा में अब कुल 828मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 183, फरीदाबाद में 120, सोनीपत में 124, नूंह में 65, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 39, पानीपत में 33, पंचकूला में 25, जींद में 18, करनाल में 16, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 6, भिवानी में 6, हिसार में 3, कैथल में 4, फतेहाबाद में 6, कुरुक्षेत्र में 2, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कोरोना सैंपल ले रही है। अभी तक 1 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-coronavirus-cases-counts-district-wise-news-today-update-faridabad-rohtak-sirsa-gurgaon-127345505.html

https://ift.tt/2XvlM2q

Comments