Posts

मुंबई से 1039 प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन काशी पहुंची, इसमें सवार दो मजदूरों के शव मिले

Image
कोरोना महामारी केसंकट काल में अपनों के बीच पहुंचने का सफर कईप्रवासी मजदूरों के लिए आखिरी सफर साबित हो रहा है। बुधवार को मुंबई से वाराणसी के मंडुआडीह पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो प्रवासी मजदूर मृत मिले। इनमें एक आजमगढ़ तो दूसरा जौनपुर का रहने वाला था। शवों की पहचान होने के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने एहतियात बरतते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एस-15 और दिव्यांग कोच में सफर कर रहे दो मजदूर मृत मिले इससे पहले, बुधवार को महाराष्ट्र से 1039 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01770) मंडुआडीह स्टेशन पहुंची। ट्रेन के एस-15 और दिव्यांग कोच में सफर कर रहे दो प्रवासी मजदूर मृत मिले। उनके शवों को कोई छूने को तैयार नहीं था। एक मजदूर की पहचान जौनपुरके बदलापुर गांव निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग दशरथ के रुप में हुई। दशरथ के जीजा पन्नालाल ने बताया कि वे 9 परिजनके साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे। मुंबई से खाना लेकर चले थे। रास्ते में भी हमें खाना मिला था। दशरथ चल नहीं पाता था। प्रयागराज में थोड़ी तबीयत खराब लग रही थी। फिर वह सो ग...

28 नए मरीज, अकेले फरीदाबाद में 24 पॉजिटिव मिले, 6, 9 और 10 साल की तीन बच्ची भी शामिल

Image
हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1337 पहुंच गई। 28 नए मरीजों का इजाफा हुआ। अकेले फरीदाबाद में 24 मरीज मिले हैं। वहीं रोहतक में 3, सिरसा में 1 कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। बुधवार को 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। प्रदेश में अब तक 824 मरीज ठीक हो चुके हैं। फरीदाबाद में दो दिन के अंदर आए 47 केस फरीदाबाद में दो दिन के अंदर 47 केस आ चुके हैं। मंगलवार को यहां 23 केस मिले थे, जबकि बुधवार को 24 केस मिले हैं। इन 24 केस में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इनमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी की 6 वर्षीय बच्ची, पर्वतीय कॉलोनी की 9 साल की बच्ची और आदर्श नगर बल्लभगढ़ की 10 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिलने वाले इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1337 पहुंचा अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ-साथ गुड़गांव में 317, फरीदाबाद में 258, सोनीपत में 163, झज्जर में 93, नूंह में 66, अंबाला में 47, पलवल में 43, पानीपत में 59, पंचकूला में 25, जींद में 29, करनाल में 36, रोहतक में 19, महेंद्रगढ़ में 36 रेवाड़ी म...

चीन ने कहा- भारतीय सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में, दोनों देशों में बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने का तंत्र मौजूद

Image
चीन ने बुधवार को कहाकि भारतीय सीमा पर स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है। दोनों देशों के पास आपसी बातचीत के जरिए ऐसे मुद्दों को हल करने कातंत्र मौजूद है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन की सेना में जारी गतिरोध के बीच आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों पर चीन की स्थिति स्पष्ट है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दो अनौपचारिक शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों देशों के नेताओं की बैठक के बाद बनी महत्वपूर्ण सहमति और समझौते का सख्ती से पालन कर रहे हैं।’’ ‘बेहतर रिश्ते रखने की जिम्मेदारी दोनों देशों की’ वहीं, भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने कहा कि भारत और चीन साथ मिलकर कोरोनावायरस से मिलकर जंग लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेहतर संबंध रखना दोनों देशों की जिम्मेदारी है। दोनों तरफ के युवाओं को भी यह समझना चाहिए। हमें उन चीजों को दूर रखना होगा, जो आपसी रिश्तों पर बुरा असर डाले। आपसी चर्चा के जरिए ही मतभेद सुलझान...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जिन अस्पतालों को मुफ्त में जमीन मिली, वे मरीजों का इलाज भी मुफ्त में करें; सरकार ऐसे अस्पतालों की पहचान करे

Image
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सरकार से कहा कि ऐसे प्राइवेट अस्पतालों की पहचान करें जहां कोरोना के मरीजों को फ्री या मामूली खर्चे पर इलाज मिल सके। कोर्ट ने कहा कि जिन अस्पतालों को फ्री में या फिर बहुत कम रेट पर जमीन मिली है उन्हें कोरोना के मरीजों का इलाज भी फ्री करना चाहिए। याचिकाकर्ता की दलील- प्राइवेट अस्पताल आर्थिक शोषण कर रहे प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना ट्रीटमेंट के खर्च पर लगाम लगाने की मांग की याचिका एडवोकेट सचिन जैन ने लगाई थी। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल संकट के समय में भी कोरोना के मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 30 अप्रैल को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अगले हफ्ते फिर सुनवाई होगी सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ये पॉलिसी मैटर है, इस बारे में सरकार फैसला लेगी। इस मामले में अगले हफ्ते फिर सुनवाई होगी। 'जिन लोगों के पास इंश्योरेंस नहीं, उन्हें भी निजी अस्पतालों में फ्री इलाज मिले' याचिकाकर्ता ने कोर्ट से सरकार को ये निर्देश देने की अपील भी की है कि गरीब तबके के कोरोना पीड़ित मरीज प्राइवेट अस्पत...

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी- अमेरिका संक्रमण का एपिसेंटर बना, ब्राजील में बुरे हालात लम्बे समय तक बने रहेंगे

Image
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमेरिका को कोविड-19 का एपिसेंटर यानी संक्रमण का नया केन्द्र बताया है। अमेरिकी जोन की डब्ल्यूएचओ की डायरेक्टर केरिसा इटिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा, यह समय लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने का नहीं है। हाल ही में अमेरिकी शोध में भी कहा गया है कि अगस्त तक ब्राजील और लेटिन अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ेगी। अब 1,43,000 से अधिक मौतें केरिसा इटिन के मुताबिक, अमेरिका में अब तक कोरोनावायरस के 24 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 1,43,000 से अधिक मौत हो चुकी हैं। रोजाना सामने आ रहे कोरोना के मामलों में लेटिन अमेरिका, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका को पार कर गया है। ब्राजील में लम्बे समय तक बुरे हालात रहेंगे केरिसा इटिन का कहना है कि अमेरिका कोविड-19 महामारी का एपिसेंटर बन गया है। यह हफ्ता लेटिन अमेरिका के लिए काफी चुनौतीभरा है। महामारी खत्म होने से पहले ब्राजील को ऐसी स्थिति से लम्बे समय तक जूझना होगा। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पेरू चिली, ग्वाटेमाला, एल-सल्वाडोर में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। पेरू की स्थिति भी गंभीर वाशिंगटन यूनिवर्सिटी क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जिन अस्पतालों को मुफ्त में जमीन मिली, वे मरीजों का इलाज भी मुफ्त में करें; सरकार ऐसे अस्पतालों की पहचान करे

Image
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सरकार से कहा कि ऐसे प्राइवेट अस्पतालों की पहचान करें जहां कोरोना के मरीजों को फ्री या मामूली खर्चे पर इलाज मिल सके। कोर्ट ने कहा कि जिन अस्पतालों को फ्री में या फिर बहुत कम रेट पर जमीन मिली है उन्हें कोरोना के मरीजों का इलाज भी फ्री करना चाहिए। याचिकाकर्ता की दलील- प्राइवेट अस्पताल आर्थिक शोषण कर रहे प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना ट्रीटमेंट के खर्च पर लगाम लगाने की मांग की याचिका एडवोकेट सचिन जैन ने लगाई थी। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल संकट के समय में भी कोरोना के मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 30 अप्रैल को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अगले हफ्ते फिर सुनवाई होगी सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ये पॉलिसी मैटर है, इस बारे में सरकार फैसला लेगी। इस मामले में अगले हफ्ते फिर सुनवाई होगी। 'जिन लोगों के पास इंश्योरेंस नहीं, उन्हें भी निजी अस्पतालों में फ्री इलाज मिले' याचिकाकर्ता ने कोर्ट से सरकार को ये निर्देश देने की अपील भी की है कि गरीब तबके के कोरोना पीड़ित मरीज प्राइवेट अस्पत...

मां की मौत हो चुकी थी, बच्चा कफन को चादर समझकर खेलता रहा... इस उम्मीद में कि मां अभी उठेगी

Image
मुजफ्फरपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ढाई साल का बच्चा मां के शव को ढंकने वाली चादर से खेलता दिख रहा है। बच्चे को पता नहीं कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही। चादर, जो अब कफन बन चुकी है, उसे वह जितना भी हटाए, मां नहीं उठेगी। लेकिन बच्चा इस उम्मीद है कि मां अभी उठेगी, जरूर उठेगी। यह महिला गुजरात से लौटी थी। बीते रविवार वह ट्रेन में सवार हुई। खाना और पानी न मिलने के चलते ट्रेन में महिला की स्थिति खराब हो गई। सोमवार को ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को जब प्लेटफॉर्म पर रखा गया, तब उसका ढाई साल का बच्चा करीब पहुंच गया। वह मां के पास खेलने लगा। उसे जगाने की कोशिश करने लगा। चार साल के बच्चे की भी हुई थी मौत देश भर से प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार लौट रहे हैं। रोज 100 से अधिक ट्रेन प्रवासियों को लेकर बिहार आ रही हैं। ट्रेन में खाना और पानी न मिलने की शिकायतें भी मिल रही हैं। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर सोमवार को चार साल के बच्चे इरशाद की भी मौत हुई थी। पश्चिम चंपारण जिले के तुलाराम घाट के रहने वाले मो. पिंटू शनिवार को दिल्ली से पटना के ल...

बीएसएफ ने जम्मू की एग्रीकल्चर इकोनॉमी को बदलने वाली रनबीर नहर से तलछट निकालने का काम पूरा किया

Image
रनबीर नहर जम्मू रीजन में किसानों के लिए सिंचाई का अहम जरिया है। 1905 में बनी इस नहर को जम्मू की लाइफ लाइन कहा जाता है। 59.55 किलोमीटर लंबी नहर इस इलाके के लिए गेम चेंजर साबित हुई है और इसने यहां की एग्रीकल्चर इकोनॉमी की सूरत को बदल दिया है। आरएस पुरा में पैदा होने वाले मशहूर बासमती चावल की खेती में ज्यादातर सिंचाई इसी नहर से की जाती है। तलछट की वजह से पानी के बहाव पर असर पड़ रहा था यह नहर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से गुजरती है। पिछले कई साल के दौरान इसमें भारी मात्रा में तलछट जमा हो रही है। इसकी वजह से इस नहर में कई रुकावटें आ गई हैं और पानी का बहाव सीमित हो गया है। इसके चलते इसके पानी का पूरा इस्तेमाल खेती के लिए नहीं हो पा रहा है। यहां के किसानों ने कई बार केंद्र शासित प्रदेश की सरकार से तलछट हटाने के लिए संपर्क किया है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के सिंचाई बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बीएसएफ के अधिकारियों से इस संबंध में बात की। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में तलछट हटाने का काम किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब इस नहर से तलछट हटाने का काम मुश्किल था, क्योंकि पाकिस्तान की त...

एसबीआई ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में एक महीने में दूसरी बार कटौती की, 5 से 10 साल तक के डिपॉजिट पर अब 5.4% इंटरेस्ट मिलेगा

Image
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफइंडिया (एसबीआई) ने एफडी पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। बैंक ने सभी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें 0.40%की कटौती की है। नई दरें 27 मई से लागू हो गई हैं।एसबीआई ने 2 करोड़ या इससे अधिक की बल्क एफडी पर भी 50 बीपीएस तक की कटौती की है। इस श्रेणी में बैंक अधिकतम तीन फीसदी ब्याज दे रहा है। इससे पहले भी एसबीआई ने इसी महीने एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती की थी। एसबीआई अब एफडी पर कितना देगा ब्याज अवधि आम नागरिकों के लिए नई दर (%) वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दर (%) 7 से 45 दिन 2.9 3.4 46 से 179 दिन 3.9 4.4 180 से 210 दिन 4.4 4.9 211 से एक साल 4.4 4.9 एक साल से दो साल 5.1 5.6 दो साल से तीन साल 5.1 5.6 तीन साल से पांच साल 5.3 5.8 पांच साल से 10 साल 5.4 6.2 सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में भी की कटौती एसबीआई ने 12 मई को ही फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज में 0.20 फीसदी की कटौती की थी। इसके बाद एसबीआई ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की थी। इसमें अब जमा पर 2.75 फीसदी सालाना...

रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी ने 5 तरीकों से कोरोना की लड़ाई को कमजोर किया, गलत तथ्य और झूठी खबरें फैलाईं

Image
लॉकडाउन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल पर झूठ फैलाने के आरोप भी लगाए। प्रसाद ने कहा- ‘‘कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को राहुल ने पांच तरीके से कमजोर करने की कोशिश की। पहली बात- निगेटेविटी फैलाई, दूसरा- संकट के समय देश के खिलाफ काम किया, तीसरा- झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की। चौथा- उनकी कथनी और करनी में फर्क है। पांचवां- उन्होंने गलत तथ्य और झूठी खबरें उड़ाईं। उनके पास कोई प्लान है तो हमें बताएं।’’ ‘राहुलजी, आपके मुख्यमंत्री आपकी बात नहीं सुनते’ प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "राहुल जी आप कहते हैं कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है, तो फिर ये बात अपने मुख्यमंत्रियों को क्यों नहीं समझाते? क्या वे आपकी सुनते नहीं या फिर आपकी बातों को तवज्जो नहीं देते?"प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले पंजाब ने और फिर राजस्थान ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसे 31 मई तक बढ़ाने में भी महाराष्ट्र और पंजाब आगे रहे। राहुल ने कहा था- लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के केस बढ़ते रहे राहुल गांधी कहते रहे हैं कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं ह...

भ्रष्टाचार की ये आहटें बर्दाश्त नहीं होंगी

Image
संभवत: यह पहली बार है कि जब भास्कर घटनाओं के बाद टिप्पणी न करते हुए इस बार कोरोना जैसे गंभीरतम विषय पर भ्रष्टाचार की कुछ आहटों की वजह से पहले ही टिप्पणी कर रहा है। कुछ प्रदेशों, शहरों से खबरें मिल रही हैं कि कोरोना से संबंधित व्यवस्थाओं, सुविधाओं में किसी न किसी स्तर पर, किसी न किसी तरीके से भ्रष्टाचार पनप रहा है। दैनिक भास्कर मानता है कि जब जीवन का ही संकट खड़ा हो तब भ्रष्टाचार का ख्याल आना भी असंभव होना चाहिए। कुछ राज्यों में देखा गया है कि कहीं वेंटिलेटर, कहीं मास्क, कोविड सेंटर की स्थापना के सामान, प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती या अन्य सप्लाई में उचित मानदण्डों को दरकिनार कर इनकी सप्लाई में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भीषण संकट के इस दौर में इस तरह की सूचनाएं आत्मा को विचलित कर देने वाली हैं। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सबसे ऊपर रखते हुए भास्कर उन तमाम संस्थाओं, लोगों को सचेत करना चाहता है कि जो तरह-तरह की सप्लाई के ऑर्डरजारी कर रहे हैं और तमाम वो व्यापारी जो अलग-अलग स्तर पर इन ऑर्डरकी सप्लाई कर रहे हैं, उन सभी को यह तय करना होगा कि भ्रष्टाचार के लिए कोई भी जगह नहीं होनी चाहि...

रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी ने 5 तरीकों से कोरोना की लड़ाई को कमजोर किया, गलत तथ्य और झूठी खबरें फैलाईं

Image
लॉकडाउन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल पर झूठ फैलाने के आरोप भी लगाए। प्रसाद ने कहा- ‘‘कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को राहुल ने पांच तरीके से कमजोर करने की कोशिश की। पहली बात- निगेटेविटी फैलाई, दूसरा- संकट के समय देश के खिलाफ काम किया, तीसरा- झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की। चौथा- उनकी कथनी और करनी में फर्क है। पांचवां- उन्होंने गलत तथ्य और झूठी खबरें उड़ाईं। उनके पास कोई प्लान है तो हमें बताएं।’’ ‘राहुलजी, आपके मुख्यमंत्री आपकी बात नहीं सुनते’ प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "राहुल जी आप कहते हैं कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है, तो फिर ये बात अपने मुख्यमंत्रियों को क्यों नहीं समझाते? क्या वे आपकी सुनते नहीं या फिर आपकी बातों को तवज्जो नहीं देते?"प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले पंजाब ने और फिर राजस्थान ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसे 31 मई तक बढ़ाने में भी महाराष्ट्र और पंजाब आगे रहे। राहुल ने कहा था- लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के केस बढ़ते रहे राहुल गांधी कहते रहे हैं कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं ह...

14 दिन में डबल हो रहे केस, मुंबई में प्रति 10 लाख लोगों पर 13 हजार टेस्ट; राज्य में एक हजार स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित

Image
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में 97 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमण से होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1792 तक पहुंच गया। मंगलवार को 2091 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 होगई है। हालांकि, कुल एक्टिव केस 36,004 हैं। महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी अजोय मेहता ने बताया कि राज्य में 70-80 प्रतिशत कोरोना केस ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। वहीं, संक्रमितों का डबलिंग रेट 14 दिन का हो गया है। पहले कोरोना मरीजों की संख्या 3 दिन में दोगुनी हो जाती थी। मेहता ने बताया कि शुरुआत में राज्य में दो ही टेस्टिंग लैब थीं। एक केंद्र और एक राज्य सरकार की। लेकिन, अब राज्य में 72 लैब में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। सबसे ज्यादा मुंबई में 38 लोगों की जान गई मंगलवार को सबसे ज्यादा मौतें मुंबई में हुईं। यहां 39 लोगों की जान गई। इसके अलावा, ठाणे में 15, कल्याण में 10, पुणे में 8, सोलापुर में 7, औरंगाबाद और मीरा भायंदर में 5-5, मालेगांव और उल्हासनगर में 3-3, नागपुर, रत्नागिरी में...

कोरोना के बीच रेस्टोरेंट में जाने पहले स्टाफ से पूछें सुरक्षा के इंतजाम, केवल खाते वक्त ही हटाएं मास्क और आउटडोर टेबल चुनें

Image
पीट वैल्स. कोरोनावायरस के बीच कई इलाकों में रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। इसका मतलब है आप बाहर खाना खा सकेंगे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपको यह करना ही चाहिए। अगर आपने वायरस के नियंत्रण में आने से पहले बाहर जाने का फैसला कर लिया है तो अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन सी जगह सुरक्षित है। रेस्टोरेंट और डाइनिंग रूम्स के लिए भी यह हालात एकदम नए हैं। हालांकि सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने रेस्टोरेंट मालिकों के लिए नई निर्देश जारी किए हैं। जिसमें गहन सफाई, सैनिटाइजेशन, डिसइंफेक्शन और वेंटिलेशन शामिल है। न्यूयॉर्क मेडिकल कॉलेज में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड प्रेक्टिस के डीन डॉक्टर रॉबर्ट डब्ल्यु एम्लर बताते हैं कि, कोविड 19 के प्रकोप के बाद रेस्टोरेंट खोलने के अच्छे तरीकों पर कोई साइंटिफिक स्टडी नहीं की गई है। हालांकि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स आपको सुरक्षित रहने के उपाय बता रहे हैं। कम्युनिटी की हेल्थ की जानकारी लें बाहर खाना खाने जाना आपका निजी फैसला है। कम से कम आपको बाहर खाने का विचार करने से पहले अपने इलाके और शहर में कोरोनावायरस की स्थिति का पता करना चाहिए। मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के...

वर्क फ्रॉम होम से संबंधित जरूरी सामान खरीदने के लिए गूगल अपने कर्मचारियों को देगी 75 हजार रुपए, 10 फीसदी वर्कफोर्स के साथ 6 जुलाई से खोलेगी ऑफिस

Image
अल्फाबेट कंपनी गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने के लिए कंप्यूटर, आरामदायक फर्नीचर और अन्य उपकरण खरीदने में मदद करने के लिए 1,000 डाॅलर यानी (लगभग 75,000 रुपए) देने का ऐलान किया है। दिग्ग्ज टेक कंपनी 6 जुलाई 2020 से न्यूनतम वर्कफोर्स के साथ ऑफिस से कामकाज शुरू करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि उनके कर्मचारी जो अभी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिलती रहेगी। शुरूआती चरण में कंपनी सिर्फ 10 फीसदी वर्कफोर्स के साथ खोलेगी ऑफिस कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि शुरूआती चरण में कंपनी सिर्फ 10 फीसदी वर्कफोर्स के साथ ऑफिस खोल रही है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो गूगल रोटेशन सिस्टम को आगे बढ़ाते हुए सितंबर तक 30 फीसद ऑफिस क्षमता प्राप्त कर लेगा। पिचाई ने कहा, 'हमें अब भी यह अनुमान है की बड़ी संख्या में गूगलर्स साल के बाकी हिस्से में भी वर्क फ्रॉम होम को ही चुनेंगे, इसलिए हमने प्रत्येक गूगलर्स को 1,000 डॉलर या कर्मचारी के देश में इसके बराबर रकम भत्ते...

कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक टल सकता है, अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल की संभावना बढ़ी

Image
इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप कोरोनावायरस के कारण 2022 तक के लिए टाला जा सकता है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। यह फैसला कल होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बोर्ड टेले-कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में लिया जा सकता है। अक्टूबर-नवंबर की इस खाली विंडो में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होने की पूरी संभावना है। आईपीएल 29 मार्च से होना था, जिसे कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। ‘आईसीसी और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट नहीं कराना चाहेंगे’ आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘गुरुवार को बोर्ड मीटिंग में टी-20 वर्ल्ड कप को टालने का फैसला लिया जा सकता है। इसकी पूरी संभावना है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा होगी या नहीं, यह नहीं कह सकते। वैसे बहुत कम उम्मीद है कि महामारी जैसी परिस्थिति में टूर्नामेंट हो भी पाएगा। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट को करना चाहेगा।’’ कोरोना के बीच 15 टीमों का टूर्नामेंट करना बेहद मुश्किल: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने कहा था कि 15 टीमों को क...

इंदौर में ‘सुविधानुसार' बताए जा रहे आंकड़े: कोरोना से हुई 3 मौतें अब तक सूची में नहीं, 18 मई को हुई मौत 21 को बताई

Image
इंदौरमें कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ मौत के जो आंकड़े जारी किए जा रहे हैं, उससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। बीतेगुरुवार जाने-माने फिजिशियन डॉ. बीके शर्मा की कोरोना से चोइथराम अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी, पर रात 12 बजे बाद जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में उनका कोई जिक्र नहीं था। हर दिन की तरह तय फार्मेट में दो ही मौतों का आंकड़ा दिया गया। यही नहीं, 21 मई को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनकी 18 मई को ही मृत्यु हो गई थी। यानी तीन दिन बाद विभाग ने उन्हें मौत के आंकड़े में शामिल किया। यह पहला मामला नहीं है। लगभग दो महीने के इस कोरोनाकाल में मृत्यु के आंकड़े पर कई बार सवाल उठे हैं। जिन लोगों की मृत्यु सार्वजनिक हो गई, उन्हें भी विभाग ने देरी से अपनी सूची में जोड़ा। इस लेटलतीफी के चक्कर में तीन मरीजों के नाम तो अब तक सूची में आए ही नहीं हैं। डेथ डेटा फिक्सिंग! लगभग रोज 2 मौत के आंकड़े का सच बुलेटिन तारीख बताई संख्या डेथ की असल तारीख 26 मई 2 23, 25 मई 25 मई 1 23 मई 24 मई 2 23 मई 23 मई 3 23, 22, 21 मई 2...

टोल बैरियर्स पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लगने लगे जाम, आगे के फैसले को लेकर कैप्टन कैबिनेट में चर्चा करेंगे

Image
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए देशभर के साथ पंजाब में भी चौथे फेज के लॉकडाउन का बुधवार को दसवां दिन है। इसी बीच पंजाब में कोरोना वायरस से अब तक 2225 लोग संक्रमित हुए। पहले तब्लीगी जमात सेहत विभाग के लिए सिरदर्दी बनी, फिर नांदेड़ से लाए गए श्रद्धालु तो अब विदेश और देश के दूसरे राज्यों में फंसे लोग भी समस्या का कारण बने हुए हैं। अब तक राज्य में 46 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि रिकवरी रेट भी देश में सबसे ज्यादा है,जिसके चलते 1997 लोग ठीक हो गए हैं। बावजूद इसके कई जिलों में आए दिन नए केस जुड़ रहे हैं।अमृतसर पूरे राज्य में सबसे अधिक संक्रमण के केसों वाला जिला है। अब तक के हालात और इनके मद्देनजर आगे के फैसले पर आज दोपहर बाद 3 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। हालांकिपिछले 9 दिन से राज्य में विभिन्न दुकानें दिन के 12 घंटे खोले जाने की अनुमति है, वहीं कर्फ्यू खत्म होने के बाद अब टोल बैरियर्स पर वाहनों की संख्या एकाएक बढ़नी शुरू हो गई है। हालांकि कर्फ्यू शुरू होने से पहले के हालात के मुकाबले आधे वाहन ही गुजर रहे हैं। कहीं-कहीं लेन कम खोले जाने के चलते जाम की भी स्थिति पैदा होती...