रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी ने 5 तरीकों से कोरोना की लड़ाई को कमजोर किया, गलत तथ्य और झूठी खबरें फैलाईं

लॉकडाउन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल पर झूठ फैलाने के आरोप भी लगाए। प्रसाद ने कहा- ‘‘कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को राहुल ने पांच तरीके से कमजोर करने की कोशिश की। पहली बात- निगेटेविटी फैलाई, दूसरा- संकट के समय देश के खिलाफ काम किया, तीसरा- झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की। चौथा- उनकी कथनी और करनी में फर्क है। पांचवां- उन्होंने गलत तथ्य और झूठी खबरें उड़ाईं। उनके पास कोई प्लान है तो हमें बताएं।’’

‘राहुलजी, आपके मुख्यमंत्री आपकी बात नहीं सुनते’

प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "राहुल जी आप कहते हैं कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है, तो फिर ये बात अपने मुख्यमंत्रियों को क्यों नहीं समझाते? क्या वे आपकी सुनते नहीं या फिर आपकी बातों को तवज्जो नहीं देते?"प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले पंजाब ने और फिर राजस्थान ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसे 31 मई तक बढ़ाने में भी महाराष्ट्र और पंजाब आगे रहे।

राहुल ने कहा था- लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के केस बढ़ते रहे
राहुल गांधी कहते रहे हैं कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है, इसकी बजाय कोरोना की टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सरकार एक के बाद एक लॉकडाउन करती गई, लेकिन कोरोनावायरस के केस बढ़ते रहे। राहुल ने अब तक के लॉकडाउन को फेल बताकर सरकार से आगे का प्लान पूछा था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविशंकर प्रसाद (दाएं) का कहना है कि राहुल गांधी (बाएं) देश में संकट के समय निगेटिविटी फैला रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dikhuY

https://ift.tt/3erVwwz

Comments