कोरोना के बीच रेस्टोरेंट में जाने पहले स्टाफ से पूछें सुरक्षा के इंतजाम, केवल खाते वक्त ही हटाएं मास्क और आउटडोर टेबल चुनें

पीट वैल्स. कोरोनावायरस के बीच कई इलाकों में रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। इसका मतलब है आप बाहर खाना खा सकेंगे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपको यह करना ही चाहिए। अगर आपने वायरस के नियंत्रण में आने से पहले बाहर जाने का फैसला कर लिया है तो अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन सी जगह सुरक्षित है। रेस्टोरेंट और डाइनिंग रूम्स के लिए भी यह हालात एकदम नए हैं। हालांकि सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने रेस्टोरेंट मालिकों के लिए नई निर्देश जारी किए हैं। जिसमें गहन सफाई, सैनिटाइजेशन, डिसइंफेक्शन और वेंटिलेशन शामिल है।

न्यूयॉर्क मेडिकल कॉलेज में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड प्रेक्टिस के डीन डॉक्टर रॉबर्ट डब्ल्यु एम्लर बताते हैं कि, कोविड 19 के प्रकोप के बाद रेस्टोरेंट खोलने के अच्छे तरीकों पर कोई साइंटिफिक स्टडी नहीं की गई है। हालांकि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स आपको सुरक्षित रहने के उपाय बता रहे हैं।

  • कम्युनिटी की हेल्थ की जानकारी लें

बाहर खाना खाने जाना आपका निजी फैसला है। कम से कम आपको बाहर खाने का विचार करने से पहले अपने इलाके और शहर में कोरोनावायरस की स्थिति का पता करना चाहिए। मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर क्रेग डब्ल्यु हेडबर्ग ने कहा कि, मैं इस बात की जागरूकता रखना चाहता हूं कि मेरे समाज में वायरस किस तरह से फैल रहा है। अगर आपको लगता है कि, कम्युनिटी में लगातार मामले बढ़ रहे हैं तो आपको यह मानना होगा कि, बाहर संक्रमण का खतरा है।

  • निजी जोखिम के बारे में जानें

डॉक्टर हेडबर्ग के मुताबिक, अगर किसी को कोविड 19 के लक्षण हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो घर पर ही रहना चाहिए। जैसे-जैसे लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगेंगे, भीड़ जुटना आम हो जाएगी, लेकिन इससे वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

अगर कोई सीडीसी की हाई रिस्क कैटेगरी में आया है तो उसे घर पर ही रहना चाहिए। डॉक्टर एम्लर के अनुसार विशेष रूप से बुजुर्ग लोग जो 65 साल या इससे ऊपर हैं, उन्हें ज्यादा ध्यान देना चाहिए और उनके परिवार को ज्यादा ध्यान रखना होगा।

  • जानें से पहले सवाल करें

किसी भी रेस्टोरेंट में जाने से पहले वहां के स्टाफ से सेफ्टी के बारे में पता करें। इसके अलावा उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लें। नॉर्थ कैरोलीना स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और फूड सेफ्टी स्पेशलिस्ट बेंजामिन चैपमैन बताते हैं कि, लोग जो चीजें सुनने की उम्मीद करेंगे वे हैं- "हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं, हमने हमारे स्टाफ को मास्क पहनना और हाथ धोने की उपयोगिता बताई है।"

  • पहुंचने के बाद आसपास देखें

जगह पर पहुंचने के बाद जब आप आसपास देखेंगे ततो यह आपको मैनेजमेंट की तैयारियों के बारे में पता लगेगा। डॉक्टर चैपमैन ने कहा कि, पहले की तरह ही काम करने वाले रेस्टोरेंट तो मैं नहीं जाना चाहूंगा। यह देखें कि, क्या टेबल्स दूरी पर हैं, क्या लोगों की बीच 6 फीट की दूरी बनाने की गुंजाइश हैं, क्या रेस्टोरेंट अपने स्टाफ और ग्राहकों को इकट्ठा होने की इजाजत दे रहा है।

डॉक्टर हेडबर्ग के मुताबिक सबसे ज्यादा खतरा भीड़ से है। अगर लोगों की भीड़ लगी हुई है और स्टाफ-ग्राहक के बीच नजदीक जाकर बात की जा रही है तो वे लोग सावधानी का पालन नहीं कर रहे हैं।

  • बाहर की टेबल चुनना अच्छा विकल्प है

वायरस अंदर ज्यादा तेजी से फैलता है। हाल ही मिले सबूतों से यह पता लगता है कि, बाहर संक्रमित होने का जोखिम कम होता है।

  • चेहरा कवर करने की उम्मीद करें

सीडीसी ने बाहर जाने पर चेहरे को कपड़े से कवर करने या मास्क लगाने की सलाह दी है। यहीं बात रेस्टोरेंट के कर्मचारियों पर भी लागू होती है। डॉक्टर चैपमैन बताते हैं कि, इससे यह पता चलता है कि, बिजनेस बिना लक्षण वाले लोगों की समस्या को भी गंभीरता से ले रहा है। खाना खाने पहुंचे लोगों को खाते वक्त ही मास्क को अस्थाई रूप से हटाना चाहिए। एक नई स्टडी बताती है कि एक बिना वेंटिलेशन वाले रूम में बात करने से निकलने वाली बूंदें 14 मिनट तक हवा में रह सकती हैं।

  • डाइनिंग रूम में ग्लव्ज को लेकर चिंतित न हों

कई जगहों पर कानून के मुताबिक खाना बनाने वाले लोगों को ग्लव्ज पहनना जरूरी होता है। डाइनिंग रूम में होस्ट और खाना परसने वालों को ग्लव्ज जरूरी नहीं है। डॉक्टर एम्लर के मुताबिक, मुख्य परेशानी यह है कि अगर देर तक आप इन ग्लव्ज का इस्तेमाल करोगे तो आपको सुरक्षा का झूठा एहसास होगा। इससे अच्छा इस बात का ध्यान रखना है कि, हम हाथों को बार-बार धो रहे हैं और गंदे होने से बचा रहे हैं।

  • सतहों को लेकर सतर्क रहें

हालांकि सतहों को वायरस फैलने का मुख्य जरिया नहीं माना जा रहा है, लेकिन फिर भी एक्सपर्ट्स छूने में आ रही सतहों को लेकर सतर्क रहने की सलाह देते हैं। लेमिनेटेड मेन्यू के बजाए चॉकबोर्ड मेन्यू को प्राथमिकता दें। अगर आप आम सतहों को छू रहे हैं तो हाथों को चेहरे पर न लगाएं और सैनिटाइजर या हैंड वॉश से साफ करें। रेस्टोरेंट आपको सैनिटाइजर मुहैया करा रहे हैं, लेकिन अपना खुद का सैनिटाइजर ले जाना बेहतर है। खाना खाने के पहले हमेशा हाथ धोने चाहिए।

  • आराम करें, लेकिन ज्यादा नहीं

आमतौर हम रेस्टोरेंट इसलिए जाते हैं कि, कुछ देर शांत होकर ठहर सकें और चिंताओं को दूर कर सकें। डॉक्टर हेडबर्ग के मुताबिक आप जितनी देर तक वायरस फैलने की आशंका वाले इलाके में रहते हैं, तो इससे कुछ न कुछ होने की संभावना बढ़ जाती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रेस्टोरेंट में पहुंचने से पहले यह देख लें कि, कुर्सियों और लोगों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी है या नहीं है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ymKip

https://ift.tt/3eodj8a

Comments